गाइये गणपति जगवंदन
Gayiye ganpati jagwandan(हिंदी भजन के बोल)
गणेश वन्दना
गाइये गणपति जगवंदन ।
शंकर सुवन भवानी नंदन ॥
गाइये गणपति जगवंदन
सिद्धी सदन गजवदन विनायक ।
कृपा सिंधु सुंदर सब लायक ॥
गाइये गणपति जगवंदन
मोदक प्रिय मृद मंगल दाता ।
विद्या बारिधि बुद्धि विधाता ॥
गाइये गणपति जगवंदन
मांगत तुलसीदास कर जोरे ।
बसहिं रामसिय मानस मोरे
गाइये गणपति जगवंदन
🔸 अन्य लोकप्रिय भजन:
गणपति भजन |
गणेश भजन

🙏
आपके पास कोई भजन हो तो आप हमें हमें ईमेल mybhajanbook2011@gmail.com पर भेज सकते है हम आपके भजन को वेब साइट और एप्लीकेशन लिस्ट में जोड़ देंगे
धन्यवाद 🙏
