बजा दिया हनुमंत लाला ने
Bja diya hanumant lala ne(भजन हिंदी में)

साखी
लाल लंगोटा हद बण्या, मुख में नागर पान
लंका में वानर चले श्री अंजनीसुत हनुमान

हनुमान जी भजन

बजवा दिया हनुमंत लाला ने,
बजा दिया अंजली के लाला ने
सिया रामजी का डंका लंका में
बजवा दिया हनुमंत लाला ने ||
सिया रामजी का डंका लंका में
बजवा दिया अंजली के लाला ने ||

सूती मंडोत्री ने सपनों आयो,
सपनों विश्वविश रे,
कूदत देखीया रीछ वानर,
कटता देखिया शीश रे |
बजवा दिया हनुमंत लाला………..||

केवे मंडोत्री सुनो पिया रावण,
आ काई कूबद कमाई रे
तीन लोक री सीता मैया,
जाने हरण कर लाई रे
बजवा दिया हनुमंत लाला……… …….||

मेघनाथ सा पूत्र हमारे,
कुंभकरण सा भाई रे
लंका सरीखा कोट हमारे,
सात समुद्र खाई रे
बजवा दिया हनुमंत लाला………………||

हनुमान जैसा पायक उनके,
लक्ष्मण जैसा भाई रे
जलती अगन में कूद पड़े वे,
कोट गिने ना खाई रे
बजवा दिया हनुमंत लाला……………..||

रावण मार राम घर आए,
घर घर बांटत बधाई रे
सुर नर मुनि जन करे आरती,
तुलसीदास जस गाई रे
बजवा दिया हनुमंत लाला………………||

Bja diya hanumant lala ne = Tulsidasji maharaj

🔸 अन्य लोकप्रिय भजन:
हेली भजन
हेली भजन |

Bja diya hanumant lala ne |  हनुमान जी भजन

🙏

आपके पास कोई भजन हो तो आप हमें हमें ईमेल mybhajanbook2011@gmail.com पर भेज सकते है हम आपके भजन को वेब साइट और एप्लीकेशन लिस्ट में जोड़ देंगे
धन्यवाद 🙏

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top