लिख दो म्हारे रूम रूम में
लिख दो म्हारे रूम रूम में
LIKH DO MHARE RUM RUM MEI
CHETAWANI BHAJAN
भजन श्रेणी: राम भजन
गायक: अनिल नागौरी
भाषा: हिंदी
दोहा
सन्त हमारी आत्मा में ,
संतो की देह
रूम रूम में रम रहा,
ज्यु बादल में मेह
लिख दो म्हारे रूम रूम में (भजन के बोल)
लिख दो म्हारे रूम रूम में,
राम राम रुमापति,
राम राम रुमापति,
लिख दो जय सिया राम की ||
शीश पर म्हारे शिवजी लिख दो,
कानों में कन्हैयो राम,
नैनो मे नरसीलो लिख दो,
नाक पर नंदलाला ओ राम,
लिख दो म्हारे रूम रूम में,
राम राम रुमापति,
राम राम रुमापति,
लिख दो जय सिया राम की ||
होठों पर हरि हर लिख दो,
दांतों पर दयालु ओ राम,
जीभ पर जगदीश लिख दो,
कंठ पर कमलापति ओ राम,
लिख दो म्हारे रूम रूम में,
राम राम रुमापति,
राम राम रुमापति,
लिख दो जय सिया राम की ||
गले पर गिरधारी लिख,
मुख पर मुरली वालो ओ राम,
भुजा पर भगवान लिख दो,
हाथो पर हनुमान ओ राम,
लिख दो म्हारे रूम रूम में,
राम राम रुमापति,
राम राम रुमापति,
लिख दो जय सिया राम की ||
छाती पर चतुर्भुज लिख दो,
पेट में परमेश्वर राम,
जांघों में जगदंबा लिख दो,
नाभि पर नारायण राम,
लिख दो म्हारे रूम रूम में,
राम राम रुमापति,
राम राम रुमापति,
लिख दो जय सिया राम की ||
घुटने पर गोविंद लिख दो,
पिंडी में परमानंद राम,
चोटी पर आशा गिरी लिख दो,
चरणों में चारों धाम ओ राम,
लिख दो म्हारे रूम रूम में,
राम राम रुमापति,
राम राम रुमापति,
लिख दो जय सिया राम की ||
इतरो तो लिख दीजों दाता,
भव जल पार उतारो ओ राज
लिख्मो थारे चरणो में आवे,
एक अरज सुन लीजो ओ राम,
लिख दो म्हारे रूम रूम में,
राम राम रुमापति,
राम राम रुमापति,
लिख दो जय सिया राम की ||
लिख दो जय सिया राम जी
LIKH DO MHARE RUM RUM MEI = ANIL NAGORI

🙏
आपके पास कोई भजन हो तो आप हमें हमें ईमेल mybhajanbook2011@gmail.com पर भेज सकते है हम आपके भजन को वेब साइट और एप्लीकेशन लिस्ट में जोड़ देंगे
धन्यवाद 🙏
