उसका दुश्मन क्या कर सकता
उसका दुश्मन क्या कर सकता
USKA DUSHMAN KYA KAR SKTA
RAM BHAJAN
भजन श्रेणी: राम भजन
गायक: BHAKTI SAGAR STUDIO
भाषा: हिंदी
दोहा
“राम किसी को मारे नहीं,
और नहीं हत्यारा राम,
अपने आप मर जावसी भाई,
कर कर खोटा काम”
उसका दुश्मन क्या कर सकता (भजन के बोल)
राम नाम स्मरण कर ले,
फेर प्रेम की माला रे
उसका दुश्मन क्या कर सकता,
जिसका राम रूखवाला रे
हिरण्याक्ष पहलाद भगत का ,
जानी दुश्मन बनके रे,
जल्लादों को हुक्म दे दिया,
फांसी दो दुश्मन रे,
बांध पोट छत से पटकिया,
चोट लगी ना तन के रे
गोदी में ले बैठी होलिका,
बैठी बीच अग्न में रे,
थंब फंड पहलाद बचाया,
मर गया मारन वाला रे ||
राम नाम स्मरण कर ले,
फेर प्रेम की माला रे
उसका दुश्मन क्या कर सकता,
जिसका राम रूखवाला रे
खास पिता की गोदी में रे,
बैठा ध्रुव अवतारी रे,
हाथ पकड़ कर मौसी ने पटकिया,
मुख पर थप्पड़ मारी रे,
उपजिया ज्ञान भजन में लागा,
आगे की वो सुध धारी रे,
राम नाम जाप का बताया,
नारद जी तपधारी रे,
लाखो वर्ष तपस्या करके,
किया जगत उजियाला रे ||
राम नाम स्मरण कर ले,
फेर प्रेम की माला रे
उसका दुश्मन क्या कर सकता,
जिसका राम रूखवाला रे
भरी सभा में दुष्ट दुशासन,
चाल्या खूब अकड़ के रे,
बुरे हाथ से द्रोपद सुता,
को लाया केश पकड़ के रे
नग्न करण का मता किया वो ,
पकड़ चीर बेधड़ के रे,
खेचत खेचत अंत नहीं आया,
मर गया पेट पकड़ के रे,
कुरुक्षेत्र की हुई लड़ाई ,
भरिया खून का नाला रे ||
राम नाम स्मरण कर ले,
फेर प्रेम की माला रे
उसका दुश्मन क्या कर सकता,
जिसका राम रूखवाला रे
काम क्रोध माया में बसे जद,
जग में ना आराम मिले भा,
दुविधा में फस जावे जीव जद,
नहीं माया नहीं राम मिले,
दे विश्वास दगा कर डाले,
कदे नहीं घनश्याम मिले,
कपट फंद छल धोखे से नहीं,
स्वर्ग पुरी का वास मिले,
हरि नारायण शर्मा कहता,
भगवान भगत का रखवाला ||
राम नाम स्मरण कर ले,
फेर प्रेम की माला रे
उसका दुश्मन क्या कर सकता,
जिसका राम रूखवाला रे
RAM BHAJAN
USKA DUSHMAN KYA KAR SKTA = BHAKTI SAGAR STUDIO

🙏
आपके पास कोई भजन हो तो आप हमें हमें ईमेल mybhajanbook2011@gmail.com पर भेज सकते है हम आपके भजन को वेब साइट और एप्लीकेशन लिस्ट में जोड़ देंगे
धन्यवाद 🙏
