जागो मोहन प्यारा रे
Jago mohan pyara re (भजन हिंदी में)
(धुनः प्रभाती)
जागो मोहन प्यारा रे,
जागो मोहन प्यारा रे
अब तो तुम से लगन लगी है,
जागो मोहन प्यारा रे ।।
घर घर कामण दही बिलोवे,
कर कंगन झणकारा रे
गऊअन के गळ बन्धन छूटे,
धेनु करे पुकारा रे
जागो मोहन प्यारा रे…..||
चैं चैं करती चिड़िया बोली,
कौआ बोले काला रे
रजनी बीती भोर भई रे,
घर घर खुले किंवाड़ा रे
जागो मोहन प्यारा रे…||
मोर मुकुट पीताम्बर सोहे,
कानन कुण्डल न्यारा रे
गल वेजन्ती माल विराजे,
मोहन मुरली वाळा रे
जागो मोहन प्यारा रे….||
उठो मेरे लाला प्यारे,
सुर नर ठाड़े द्वारा रे।
ग्वाळ बाल सब करत कोलाहल,
जय जय शब्द उचारा रे
जागो मोहन प्यारा रे…..||
माखन मिश्री आप अरोगो,
दिल रहो मतवाळा रे
मीरां कहे प्रभु गिरधर नागा,
शरण पड़े को तारा रे
जागो मोहन प्यारा रे…..||
Jago mohan pyara re = Meera bai
🔸 अन्य लोकप्रिय भजन:
पांडवा भजन |
पांडवा भजन

🙏
आपके पास कोई भजन हो तो आप हमें हमें ईमेल mybhajanbook2011@gmail.com पर भेज सकते है हम आपके भजन को वेब साइट और एप्लीकेशन लिस्ट में जोड़ देंगे
धन्यवाद 🙏
